महासमुन्द
महासमुंद, 30 दिसंबर। स्थानीय इमलीभांठा महासमुंद में 31 दिसंबर बुधवार को धर्म नगरी अयोध्या के श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ पर भव्य भक्तिमय आयोजन एवं हिन्दू सम्मेलन का आयोजन राधाकृष्ण मंदिर इमलीभाठा महासमुंद में किया जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से टकराम सेन ने बताया कि 31 दिसंबर को प्रातरू 11 बजे स्थानीय मानसमंडलियों की प्रस्तुति होगी एवं ठीक 12 बजे पूजन आरती व भोग प्रसाद का कार्यक्रम संपन्न होगा। दोपहर 2 बजे से दिव्य ज्योति मानस मंडली अरेकेल नौगढ़ी बसना की आकर्षक प्रस्तुति होगी।
इसी प्रकार लोक कलाकार विश्राम यादव एवं टीम लोकरंग बागबाहरा की मानस प्रस्तुत संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय मंडलियों को समय देने के पश्चात ठीक 6 बजे नगर पुरोहित पं.पंकज तिवारी द्वारा महाआरती की जायेगी। गायत्री परिवार के बहनों एवं अन्य सदस्यों द्वारा शंखनाद की प्रस्तुति होगी। पश्चात भारत माता की आरती पूर्ण वंदे मातरम का गान एवं महाकाल टोली द्वारा डमरु वादन आकर्षण का केन्द्र होगा। पश्चात राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्रखर वक्ताओं का उद्बोधन प्राप्त होगा। श्री सेन ने बताया कि रात्रिकालीन सत्र में वृन्दावन विद्यालय, गायत्री विद्यालय, प्राथमिक शाला व अन्य बच्चों द्वारा भगवान राम पर नयाभिराम सांस्कृतिक कार्यक्रम दी जायेगी। कार्यक्रम की सफलता हेतु डीआर सोनी, विजय चंद्राकर, एम. आर विश्वनाथन, कृपाराम सागर, बंसी साहू, पार्षद गण माखन पटेल, जय देवांगन, सुनैना पप्पू ठाकुर,महावीर पवार, हनीश बग्गा, शैलेन्द्र सोनी, प्रभा साहू, सुदामा मिश्रा, लाला राम साहू, महेश देवांगन, ओम प्रकाश, राजेश सोनी, संतोष, नेमीचंद देवांगन, पूरन देवांगन, दाऊलाल अग्रवाल, नीलमणी चंद्राकर, जी एस ठाकुर, एमआर रौतिया, छेदी राठौर आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं।