महासमुन्द

गुरू घासीदास जयंती में शामिल हुए खल्लारी विधायक
29-Dec-2025 4:08 PM
गुरू घासीदास जयंती में शामिल हुए खल्लारी विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 29 दिसंबर।। ग्राम डोंगरीपाली में आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह में खल्लारी विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बाबा गुरु घासीदास जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

मोंगरापाली के आश्रित गाँव डोगरीपाली में गुरु घासीदास जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव थे। अध्यक्षता खेमराज सिन्हा सरपंच मोगरापाली ने की। विशेष अतिथि आशीष दीवान, धरम सेवई साथ राम तेज राम, ताराचंद, नरेंद्र दीवान, शिवकुमार सिन्हा, सुमेरसिह, ललित ठाकुर, निरज ठाकुर, हरियर सिन्हा, चैत्र राम दीवान थे। विधायक श्री यादव ने बाबा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बाबा गुरु घासीदास बाबा से आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि, बाबा गुरु घासीदास जी केवल एक संत नहीं, बल्कि विश्व के सबसे बड़े समाज सुधारक थे। उन्होंने  ‘मनखे-मनखे एक समान ’ का संदेश देकर समाज में व्याप्त भेदभाव, ऊंच-नीच और कुरीतियों को जड़ से मिटाने का काम किया। उन्होंने कहा कि - मनखे-मनखे एक समान का संदेश आज भी समाज को सही दिशा देने वाला है।

 उन्होंने समाज में शिक्षा, एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हीरालाल दीवान, नरसिंग दीवान, सतीष दीवान सहित ग्रामवासी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट