महासमुन्द

दिल्ली में छत्तीसगढ़ का दबदबा
29-Dec-2025 3:54 PM
दिल्ली में छत्तीसगढ़ का दबदबा

प्रेमराजन भीमा रौतिया राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियन
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
    पिथौरा, 29 दिसंबर।
स्थानीय पॉवर लिफ्टर प्रेम राजन रौतिया ने 13वीं राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 680 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
   

प्रतियोगिता में केरल के खिलाड़ी ने कुल 591 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक, जबकि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी ने 585 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रेमराजन भीमा रौतिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, खेल संगठनों एवं प्रदेशवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी यह सफलता छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है और प्रदेश में पावर लिफ्टिंग खेल को नई पहचान दिलाने वाली उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

 ज्ञात हो कि प्रेमराजन भीमा रौतिया पिथौरा नगर पंचायत के पार्षद भी हैं। उन्होंने एशियाई खेलों में भी परचम फहरा कर छत्तीसगढ़ के साथ पिथौरा शहर का नाम रोशन किया था।


अन्य पोस्ट