महासमुन्द

पंचायतों में जीरो बैलेंस, गांवों का विकास रुके साल गुजर गए, अब ताने मिलते हैं...
29-Dec-2025 3:48 PM
पंचायतों में जीरो बैलेंस, गांवों का विकास रुके साल गुजर गए, अब ताने मिलते हैं...

 पंचायत प्रतिनिधियों ने रैली के रूप में कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 दिसंबर। बागबाहरा, महासमुंद समेत जिले सभी जनपदों के जनपद सदस्य, सरपंचों ने महासमुंद जनपद प्रांगण में एकत्र होकर कहा कि राज्य सरकार से पंद्रहवें मद का पैसा अप्राप्त है, पंचायतों में जीरो बैलेंस है, गांवों का विकास रुके साल गुजर गये, अब लोगों के ताने मिलते हैं. अत: विकास कार्यों के लिए राशि पंचायतों को भेजी जाए। सभी ने शांतिपूर्ण रूप से अपनी बातें कहने के बाद रैली के रूप में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

गौरतलब है कि 5वें वित्त आयोग की राशि तत्काल जारी करने की मांग को लेकर सोमवार  संचार संकर्म सभापति जनपद पंचायत महासमुंद सुधा योगेश्वर चन्द्राकर ने जनपद, जिला एवं पंचायतों को दिए जाने वाले 15वें वित्त की राशि को पंचायतों को देने में हो रहे विलंब को ग्राम विकास को बाधित करने वाला गंभीर मुद्दा बताते हुए सभी प्रतिनिधयों से आज महासमुंद जनपद में एअत्र होने की अपील की थी।

आज उन्होंने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत स्तरीय चुनाओं के सम्पन्न होने के बाद पिछले 10 महीनों से ग्राम विकास की राशि पंचायती राज की इन तीनों इकाइयों को अब तक प्राप्त नहीं हुई है। उसने ग्रामीण विकास की गति रोक दी है।

उन्होंने कहा कि सरपंच, पंच और पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के ताने सुनने और ग्राम विकास की छोटी-छोटी मूलभुत आवश्यकताओं को पूरी न कर पाने से खुद को विवश और लाचार, बेबस पा रहे हैं।

गर्मी के मौसम पूर्व पेयजल सम्बन्धी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से व्यवस्थित करने, निर्मला घाट, नाली निर्माण, पशुओं के लिए चारा संग्रहण एवं अन्य व्यवस्था संचालित कर पाने में असमर्थ पंचायत प्रतिनिधि सडक़ से सदन की लड़ाई लडऩे की ओर अग्रसर हो रहे हैं। चूंकि शीतकालीन सत्र भी समाप्त हो गया है। ऐसे में सरकार इस गंभीर विषय में चिंतन कर त्वरित 15वें वित्त की राशि पंचायतों को प्रदाय करें।

 

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है यदि शीतकालीन सत्र उपरांत भी आज तक राशि पंचायतों को जारी नहीं की गई है। सुधा योगेश्वर चन्द्राकर सभापति संचार संकर्म जनपद पंचायत महासमुंद ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की थी कि आज 29 तारीख सोमवार को 15 वें वित्त की राशि तत्काल जारी करने की मांग को लेकर महासमुंद जिला के सभी ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधि, जिला पंचायत सीएमओ को ज्ञापन सौपेंगे। अत: ग्राम विकास के लिए निर्वाचित सभी जनपद सदस्य आपने अपने क्षेत्र के सरपंच पंचों सहित सोमवार को 11 बजे जनपद पंचायत महासमुंद पहुंचे थे। बागबाहरा जनपद अध्यक्ष केशव चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य जुगनू जागेश्वर चंद्राकर, पूर्व जनपद सदस्य अमर अरुण चंद्राकर,  जनपदों के सभी सरपंचों ने इसमें हिस्सा लिया और शांति पूर्ण ढझग से अपनी बातें रखी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों में भाजपा, कांग्रेस समर्थकों के अलावा निर्दलीय भी शामिल थे।


अन्य पोस्ट