महासमुन्द

रग्बी खेल ओपन स्पर्धा में दमखम दिखाएंगी महासमुंद की खिलाड़ी
29-Dec-2025 3:34 PM
रग्बी खेल ओपन स्पर्धा में दमखम दिखाएंगी महासमुंद की खिलाड़ी

महासमुंद, 29 दिसंबर। महासमुंद जिले के बेलसोंडा और मुढेना ग्राम की 12 प्रतिभावान बालिकाओं का दल रायपुर के कोटा स्टेडियम में आयोजित होने वाली रग्बी खेल ओपन प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिनकी रवानगी 28 तारीख को होगी और मुख्य खेल स्पर्धा 29 तारीख को संपन्न की जाएगी। ग्रामीण अंचल की इन बेटियों के जज्बे और खेल के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चंद्राकर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आर्थिक सहयोग का हाथ बढ़ाया है। जिससे खिलाडिय़ों के संसाधनों और यात्रा संबंधी बाधाएं दूर हुई हैं। टीम में शामिल जिया खान, शिवानी बघेल, प्रियंका साहू, निशा ध्रुव, जहान्वी चंद्राकर, लोकेश्वरी चंद्राकर, श्वेता चंद्राकर, नंदिनी निषाद, मेघना चंद्राकर, कंचन यादव, गीतांजलि साहू और सुहाना धीवर शामिल हैं।


अन्य पोस्ट