महासमुन्द

18 दिनी रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन
28-Dec-2025 3:53 PM
18 दिनी रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 28 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर की रात्रि को 18 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। महासमुंद के 12 ओनर ने क्रिकेट जगत से जुड़े हुए महत्वपूर्ण खिलाडिय़ों को बोली लगाकर  खरीदा था और इन 12 टीमों ने सौहाद्र वातावरण में क्रिकेट का शानदार प्रदर्शन किया।

इन 18 दिनों में 70 लीग मैच आयोजित हुए और उन मैचों के आधार पर क्वालीफाई आधारित सेमीफाइनल के साथ चंद्राकर लायंस एवं महाकाल की टीम फाइनल में प्रवेश किया। समापन अवसर के मुख्य अतिथि महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी थीं। अध्यक्षता योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुंद ने की। विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ कृषि एवं बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, भारतीय जनता पार्टी के जिला के अध्यक्ष ऐतराम साहू एवं महासमुंद के पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा थे।

फाइनल मैच के पूर्व दो फ्रेंडली मैच भी यहां पर आयोजित किए गए। पहला मैच नागरिक 11 वर्सेस भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं दूसरा मैच पत्रकार 11 वर्सेस भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने खेला। इसके बाद रोमांचक फाइनल मैच चंद्राकर लायंस एवं महाकाल 11 के बीच हुआ। जिसमें महाकाल ने चंद्राकर लायंस को हराकर 2025 अटल कप पर कब्ज किया। मैच को देखने के लिए शहर के क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ एकत्र होती रही।  फ ाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच एवं एमबीपी खिलाड़ी के रूप में महाकाल के पकिल टांडी को 11 सौ नगद एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया । बेस्ट बैट्समैन के रूप में खेमराज बघेल को 5 हजार नगद एवं ट्रॉफी, बेस्ट बॉलर के रूप में शिवम चंद्राकर कियारा 11 के खिलाड़ी को ट्रॉफ ी एवं 5हजार नगद तथा बेस्ट फ ील्डर के रूप में ट्रॉफी एवं 3000 नगद की राशि से खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। इस पूरे मैत में अंपायर की भूमिका निभाने वाले सभी आठ अंपायरों, दो कॉमेंटेटर एवं दो स्कोरर को भी समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। अंतिम रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता की मूल बातें महेंद्र जैन ने रखी। पश्चात जिला भाजपा के अध्यक्ष ऐत राम साहू ने अपने उद्बोधन में विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उपविजेता खिलाडिय़ों को आने वाले वर्षों के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी। अंत में विजेता महाकाली लेमन को अटल कप एवं 1 लाख 21 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को रनर अप अटल कप एवं 91 हजार  रुपए से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में दिनेश रूपरेला, आकाश पांडे, तोरण ध्रुव, आशुतोष जोशी, नईम खान, विकास औसर, रजा चौहान, प्रदीप यादव, सौरभ साहू, शिवम चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा ने तथा महेंद्र जैन सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट