महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,28 दिसंबर। संचार संकर्म सभापति जनपद पंचायत महासमुंद सुधा योगेश्वर चन्द्राकर ने जनपद,जिला एवं पंचायतों को दिए जाने वाले 15वें वित्त की राशि को पंचायतों को देने में हो रहे विलंब को ग्राम विकास को बाधित करने वाला गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा है जिस तरह पंचायत स्तरीय चुनाओं के सम्पन्न होने के बाद पिछले 10 महीनों से ग्राम विकास की राशि पंचायती राज की इन तीनों इकाइयों को अब तक प्राप्त नहीं हुई है। उसने ग्रामीण विकास की गति रोक दी है।
उन्होंने कहा है कि सरपंच पंच और पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के ताने सुनने और ग्राम विकास की छोटी-छोटी मूलभुत आवश्यकताओं को पूरी न कर पाने से खुद को विवश और लाचार,बेबस पा रहे हैं।
गर्मी के मौसम पूर्व पेयजल सम्बन्धी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से व्यवस्थित करने, निर्मला घाट, नाली निर्माण, पशुओं के लिए चारा संग्रहण एवं अन्य व्यवस्था संचालित कर पाने में असमर्थ पंचायत प्रतिनिधि सडक़ से सदन की लड़ाई लडऩे की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
चूंकि शीतकालीन सत्र भी समाप्त हो गया है। ऐसे में सरकार इस गंभीर विषय में चिंतन कर त्वरित 15वें वित्त की राशि पंचायतों को प्रदाय करें।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है यदि शीतकालीन सत्र उपरांत भी आज तक राशि पंचायतों को जारी नहीं की गई है। अत: सुधा योगेश्वर चन्द्राकर सभापति संचार संकर्म जनपद पंचायत महासमुंद ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपील किया है।
कल 29 तारीख सोमवार को 15 वें वित्त की राशि तत्काल जारी करने की मांग को लेकर महासमुंद जिला के सभी ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधि, जिला पंचायत सीएमओ को ज्ञापन सौपेंगे।
ग्राम विकास के लिए निर्वाचित सभी जनपद सदस्यों से आपने अपने क्षेत्र के सरपंच पंच सहित सोमवार को 11 बजे जनपद पंचायत महासमुंद पहुंचने की अपील की गई है।