महासमुन्द

लक्ष्य के मुकाबले आधी राशि भी वसूली नहीं हो पाई: टैक्स नहीं देने वाले घरों के बाहर नाम चस्पा करेगी पालिका
27-Dec-2025 3:49 PM
लक्ष्य के मुकाबले आधी राशि भी वसूली नहीं हो पाई: टैक्स नहीं देने वाले घरों के बाहर नाम चस्पा करेगी पालिका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 दिसंबर। पालिका को बीते दो वित्तीय वर्षों में टैक्स वसूली का जो लक्ष्य मिला था, उसके मुकाबले आधी राशि भी वसूली नहीं हो पाई है। इसका सीधा असर शहर के विकास पर पड़ रहा है। पालिका का खजाना भी खाली होने की वजह से कई विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं। ऐसे में राजस्व वसूली करने में पिछड़ी पालिका अब बकायादारों को एक बार फिर नोटिस देने की तैयारी में है। हालांकि पहले भी पालिका की ओर से ऐसे कई नोटिस भेजे जा चुके हैं। लेकिन वसूली में अफसरों के पसीने छूट रहे हैं।

बहरहाल टैक्स वसूलने पालिका की अलग-अलग टीम अब 30 वार्डों में घूम-घूमकर बकायादारों से टैक्स वसूली कर रही है। जिनका ज्यादा टैक्स बकाया है, उन्हें अंतिम चेतावनी भी दे रही है। अधिकारी नगरीय चुनाव में मतदाता सूची के कार्यों, एसआईआर सर्वे में ड्यूटी और हड़ताल के कारण टैक्स नहीं वसूली होने की बात कह रहे हैं। अब तीन साल तक बकाया जमा नहीं करने वालों को चिन्हांकित कर नोटिस तामिल किया जा रहा है। नगर पालिका को वित्तीय वर्ष 25-26 और पिछले साल की समेकित कर, संपत्तिकर, जलकर,यूजर चार्जेस समेत अन्य कर मिलाकर 9.12 करोड़ वसूलना था। अब तक 1.28 करोड़ यानी 14.10 प्रतिशत ही वसूली हो पाई है। विवरण टैक्स वसूली संपत्ति कर 124.01 करोड़ 21.08 लाख जलकर 441.03 करोड़ 45.47 लाख समेकित कर 114.46 करोड़ 13.04 लाख दुकानों का किराया 21.86 लाख 5.11 लाख यूजर चार्जेस 126.60 लाख 11.88 लाख समेत पिछले साल का 4 करोड़ बकाया था। इन्हें नोटिस जारी कर राशि जमा करने कहा था। कार्रवाई न होने से बकायादार राशि जमा नहीं कर रहे हैं। कर वसूली न होने से विकास कार्यों पर असर पड़ रहा है। फं ड की कमी के चलते शहर में अभी भी कई काम अधूरे पड़े हुए हैं। कई काम तो शुरू भी नहीं हो पाए हैं। 

          नपा सीएमओ अशोक सलामे ने कहा है कि लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कराने वाले बकायादारों को नोटिस भेजा गया है। बावजूद जमा नहीं करने पर उनका घरों के बाहर दिवाल में नाम व राशि के साथ नोटिस चस्पा की जाएगी। नगर पालिका में 4.41 करोड़ 3 हजार रुपए केवल पानी का टैक्स वसूलना है। अभी तक सिर्फ 45 लाख 47 हजार रुपए जमा हुए हंै। वित्तीय वर्ष का ही 1.33 करोड़ 55 हजार का जलकर टैक्स है। इनमें 22 लाख 66 हजार रुपए जमा हुआ है। 500 ऐसे बकायादार हैं जिनका 25 हजार से लेकर 50 हजार रुपए नल टैक्स बकाया है। जो बीते 8 साल से जमा नहीं कर रहे हैं। टैक्स नहीं जमा करने पर 100 लोगों का नल कनेक्शन काटा गया है। इनमें ज्यादातर रसूखदार शामिल हंै।


अन्य पोस्ट