महासमुन्द
महासमुंद, 26 दिसंबर। जिला मुख्यालय स्थित सेंट पिटर्स चर्च तथा कैथोलिक चर्च सहित अन्य गिरिजाघरों में पच्चीस दिसंबर को दिन भर मसीही जनों ने क्रिसमस पर्व उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया।
इस अवसर पर चर्चों में सुबह 9 बजे प्रभु यीशू मसीह की विशेष आराधना के बाद आराधना संगीत की प्रस्तुति की गई। नयापारा स्थित चर्च में पास्टर रेव्ह.सुनील कुमार ने विशेष आराधना सभा संपन्न कराई। पास्टर ने बाइबिल और 5 केंडल के महत्व तथा यीशु के संदेश पर व्याख्यान दिया। सुबह से शाम तक चर्च मसीही जनों से गुलजार रहा।
क्रिसमस के दिन चर्च में सुबह 10 बजे विशेष आराधना के बाद प्रभु यीशु मसीह का जन्म उत्सव मनाया गया। इस दौरान सचिव अरूणा टांडी, साल कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार लाल, सिरिल सिद्धिकी, अनूप टांडी, जार्ज बार्लो, किरण तिर्की, शिखा बार्लो, संजय सालोमन, महिमा सालोमन, असित टांडी, शशांक राज बार्लो, अर्शिन सालोमन, अल्पना सिंह, राहुल दास, सुनीता बार्लो उपस्थित थे।


