महासमुन्द

31 को राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव की द्वितीय वर्षगांठ पर कई कार्यक्रम
26-Dec-2025 3:00 PM
31 को राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव की द्वितीय वर्षगांठ पर कई कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 दिसंबर। इमलीभांठा महासमुंद में 31 दिसंबर को राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव की द्वितीय वर्षगांठ मनाई जाएगी। भक्तिमय और भोग भंडारा आयोजन होंगे। जिसकी तैयारींंंंंंंंं शुरू हो चुकी है। आयोजन संयुक्त रूप से इमलीभांठा, अयोध्या नगर, रामरहीम नगर, इन्द्रा कालोनी, वर्धमान नगर, श्रीराम वाटिका, रानी लक्ष्मीबाई बस्ती की ओर से की जा रही है।

आयोजन की सफलता के लिये लगातार गृह संपर्क अभियान व प्रभात फेरी की जा रही है। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के सांस्कृतिक प्रभारी टेकराम सेन ने बताया कि 31 को सुबह 11 बजे से राम चरित मानस गान, दोपहर 12 बजे पूजा आरती, दोपहर 2 से 5.30 बजे तक आमंत्रित मानस मंडलियों की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। शाम 6 बजे तक दीपोत्सव की तैयारियां की जा रही है। शाम 6 बजे से नगर पुरोहित पं. पंकज तिवारी महाआरती करेंगे। पश्चात हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रखर वक्ताओं का उद्बोधन होगा।

उन्होंने बताया कि उद्बोधन के पूर्व भारत माता की आरती और पूर्ण वंदे मातरम का गान होगा। रात 8 बजे से स्कूल बच्चों का आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। समस्त भक्तों के लिये दोनों समय का भोग भंडारा की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर बस्ती प्रमुख विजय चंद्राकर, एमआर विश्वनाथन, टेकराम सेन, हनीश बग्गा, माखन पटेल, जय देवांगन, सुनैना पप्पू ठाकुर, पूर्व पार्षद दिनेश बेहरा, जगदीश साहू, समिति अध्यक्ष डीआर सोनी, लालाराम साहू सहित अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट