महासमुन्द

बलौदाबाजार और बागबाहरा भिड़ेंगे फाइनल में
21-Dec-2025 7:31 PM
बलौदाबाजार और बागबाहरा भिड़ेंगे फाइनल में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21 दिसंबर। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. करुणा दुबे के निर्देशन एवं क्रीड़ा अधिकारी दिलीप लहरे के नेतृत्व में परिक्षेत्र स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शा. महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नात. महावि. महासमुंद में किया जा रहा है।

20 दिसम्बर को पहला सेमीफाईनल मैच शा. महावि. भाटापारा एवं शासन डीके महावि बलौदाबाजार के मध्य खेला गया जिसमें बलौदा बाजार विजयी रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भाठापारा टीम ने 20 ओवर में  139 रन बनाए जिसके जवाब में बलौदाबाजार ने 18.2 ओवर में 7 विकेट खोकर मैच जित लिया वहीम अंसारी ने 37 गेंद में 59 रन एवं 5 ओवर 13 रन देकर 4 विकेट लेकर मैच जिताया।

 दूसरा सेमीफाईनल शा. महावि. बागबाहरा और शा. महावि. बसना के मध्य खेला गया- मिनीस्टेडियम बागबाहरा में खेल गया जिसमें बागबाहरा 30 रन सें विजेता रहा पहले बल्लेबाजी करते हुए बागबाहरा ने 20 ओवर में 191 रन बानाये। वही बसना की पूरी टीम 161 रन पर ऑल आउट हो गए बागबाहरा के लिए सत्यम ने 49 गेंद में 51 रन बनाये एस. के.यादव ने 16 गेंद में ताबड़तोड़ 42 रन बनाये।

उक्त प्रतियोगिता में बी राय, राजेश शर्मा, मुकेश पेंडरिया,  सन्नी, बिट्टू उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट