महासमुन्द
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 दिसंबर। कल 18 दिसंबर को भारतीय पुलिस सेवा के 2019 बैच के अधिकारी आईपीएस प्रभात कुमार ने जिला महासमुंद के नये पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के उपरांत पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे