महासमुन्द

जनजातीय समाज के विकास के लिए सरकार तत्पर-नेताम
19-Dec-2025 3:54 PM
जनजातीय समाज के विकास के लिए सरकार तत्पर-नेताम

कैबिनेट मंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 19 दिसंबर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर कल 18 दिसम्बर को तहसील कार्यालय के समीप महासमुंद में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित किए जाने हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। आदिवासी समाज के  परंपरागत पूजा पाठ से  भूमिपूजन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने की।

कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला महासमुंद, 52 गढ़ गोंड समाज महासमुंद एवं आदिवासी समाज महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने कहा-जनजातीय समाज के विकास के लिए सरकार तत्पर है। किसानों को एकीकृत खेती के लिए प्रोत्साहित करें।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रहास चंद्राकर, राज्य बीज  विकास निगम के अध्यक्ष, रूप सिंह मंडावी अनुसूचित जनजाति आयोग उपस्थित रहे।

विशेष अतिथि के रूप में भीखम सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष जिला पंचायत, दिशा रामस्वरूप दीवान अध्यक्ष जनपद पंचायत, आर.एन. ध्रुव प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, कमलेश ध्रुव अध्यक्ष केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ़, आर एन ध्रुव, ऐतराम साहू , देवीचंद राठी उपाध्यक्ष , थानसिंह दीवान, एस पी ध्रुव, राधेश्याम त्रिलोकी, इश्वरी भोई उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट