महासमुन्द

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी
12-Dec-2025 3:27 PM
समर्थन मूल्य पर  धान खरीदी जारी

महासमुंद,12 दिसंबर। राज्य शासन के मंशानुरूप महासमुंद जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य अनवरत जारी है। जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों पर किसान सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। सभी स्थानों पर खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ सुचारू रूप से चल रही है। धान खरीदी 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मात्रा में ही धान लेकर आएं तथा आधार लिंक मोबाइल नंबर साथ रखें ताकि भुगतान में देरी न हो। जिले में धान उपार्जन का यह सिलसिला किसानों के लिए राहत लेकर आया है। सभी केन्द्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है। धान खरीदी की व्यवस्था पर निगरानी के लिए सभी केन्द्रों में अधिकारी तैनात किए गए हैं। राज्य स्तर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और जिला स्तर के अधिकारी लगातार दौरा कर धान खरीदी एवं केन्द्रों की व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।


अन्य पोस्ट