महासमुन्द
पंथी नृत्य में सत के विरासत मुडीयाडीह प्रथम, सत के महिमा पिथौरा दूसरे स्थान पर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 दिसंबर। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का आयोजन शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन एवं डॉ.भीम राव अम्बेडकर मंगल भवन खैरा महासमुंद में आयोजित किया गया।
आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, विशिष्ट अतिथि देवी चंद राठी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद, हुलसी जितेंद्र चंद्राकर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, येतराम साहू, विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद, पवन पटेल, राजू चंद्राकर, महेंद्र सिक्का, सरद मराठा, राहुल चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, मनीष शर्मा, आनंद साहू आदि थे।
आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के बाद फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय कर्मापटपर बागबाहरा के कलाकारों द्वारा राज्य गीत से हुआ। स्वागत पश्चात कलेक्टर ने प्रतिवेदन पाठ कर प्रतिभागियों को आयोजन के विषय में जानकारी दी। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने उद्बोधन में युवाओं को आगे बढऩे, युवा सोच को आगे बढ़ाने, विकसित भारत का निर्माण करने कहा।
युवा उत्सव के परिणाम अनुसार लोक गीत में प्रथम स्थान पी जी कॉलेज महासमुंद, द्वितीय स्थान फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय कर्मापटपर बागबाहरा, तृतीय स्थान आई टी आई महासमुंद ने प्राप्त किया। एकांकी नाटक विधा में प्रथम स्थान एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद एवं द्वितीय स्थान आई टी आई महासमुंद ने प्राप्त किया।
रॉक बैंड में प्रथम स्थान जावेद कुरैशी एवं साथी बागबाहरा इरादे द बैंड ने प्राप्त किया। कहानी लेखन में प्रथम स्थान रेशम लाल पटेल पिथौरा, द्वितीय स्थान सुषमा साहू महासमुंद, तृतीय स्थान हेमा साहू लाफिनखुर्द महासमुंद ने प्राप्त किया। कविता लेखन में प्रथम स्थान गुलशन साव बसना, द्वितीय स्थान सिंधु जगत, तीसरा स्थान ऋचा चंद्राकर ने प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऋतिक पहारिया महासमुंद, द्वितीय स्थान कुलेश्वर साहू महासमुंद, तृतीय स्थान अजय कुमार ध्रुव, पी जी कॉलेज महासमुंद ने प्राप्त किया। पंथी नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सत्य के विरासत मुडीयाडीह, द्वितीय स्थान सत के महिमा गड़बेड़ा पिथौरा, तृतीय स्थान महर्षि विद्या मंदिर महासमुंद ने प्राप्त किया। वाद विवाद पक्ष में प्रथम स्थान नुसरत फातिमा एवं विपक्ष में डिंपल डड़सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लोकनृत्य में प्रथम स्थान एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद ने प्राप्त किया। साइंस मेला में प्रथम स्थान गरिमा कन्नौजे पिथौरा, द्वितीय स्थान कु.परिणीता चंद्राकर,तीसरा स्थान हिना साहू ने प्राप्त किया। पारंपरिक वेशभूषा में प्रथम स्थान चांदनी साहू लाफिनखुर्द, द्वितीय स्थान हर्षिता दीवान एवं तीसरा स्थान श्रेया पाटकर आई टी आई महासमुंद ने प्राप्त किया।
सुवा नृत्य में प्रथम स्थान आई टी आई महासमुंद ने प्राप्त किया। विजेता खिलाडिय़ों को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र, मोमेंटो भेंट कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान जिला युवा अधिकारी माई भारत वसुंधरा साहू, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, खेल अधिकारी पी जी कॉलेज दिलीप लहरे एवं निर्णायक उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, अंजली बरमाल, हिना ढालेन, निर्णायक रोहित कोसरिया, देव दास बंजारे सम्मान राज्य अलंकरण से सम्मानित, सुरेन्द्र मानिकपुरी, अवनीश वाणी, वी के असगर, उमेश भारती गोस्वामी,डा. विकास अग्रवाल, चमन लाल चंद्राकर, अमित हिषिकर, द्रोपति साहू, अंकित भोई, सपना प्रधान, स्वाति बाला जगत, भागवत जगत भूमिल का सहयोग रहा। मंच संचालन सुरेंद्र मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू ने तथा आभार व्यक्त खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे ने किया।


