महासमुन्द
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव महासमुंद पहुंचे, स्वागत
06-Dec-2025 4:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,6दिसंबर। शुक्रवार को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जिले के एकदिवसीय दौरे में महासमुंद पहुंचे। इस अवसर पर वे स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के कार्यालय पहुंचे। जहां विधायक श्री सिन्हा ने भाजपा नेताओं के साथ उनका आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इस दौरान विधायक श्री सिन्हा ने मंत्री गजेंद्र यादव के साथ कुछ विषयों पर आवश्यक चर्चा भी की। साथ ही विधानसभा के विकास कार्यों एवं अन्य संबंधित विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा की। मालूम हो कि श्री यादव शुक्रवार को शिक्षा विभाग के रायपुर संभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने के लिए महासमुंद पहुंचे थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


