महासमुन्द

नपाध्यक्ष ने किया शेड निर्माण के लिए भूमिपूजन
05-Dec-2025 4:06 PM
नपाध्यक्ष ने किया शेड निर्माण  के लिए भूमिपूजन

महासमुंद, 5 दिसंबर। वार्ड क्रमांक 29 पीएचई कॉलोनी में शेड निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू तथा वार्ड पार्षद शुभ्रा मनीष शर्मा द्वारा किया गया। नपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि वार्ड 29 के रंगमंच परिसर के पास अब शेड निर्माण होने से वार्डवासियों को धूप बारिश से निजात मिलेगी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्विघ्न संपादित हो सकेंगे। उन्होंने वार्ड वासियों को शेड निर्माण के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पार्षद पीयूष साहू, चंद्रशेखर बेलदार, सुनैना पप्पू ठाकुर, धनेश्वरी सोनाधर सोनवानी, भारती राजू चंद्राकर सहित वार्डवासी खिलेश्वरी शर्मा, कुंती साहू, हीराबाई आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट