महासमुन्द

दुबई एशियन यूथ पैरा गेम्स में महासमुंद के सुखदेव-निखिल यादव शामिल
05-Dec-2025 2:28 PM
दुबई एशियन यूथ पैरा गेम्स में महासमुंद के सुखदेव-निखिल यादव शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 दिसंबर।
एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 का आयोजन दुबई में 7 से 14  दिसम्बर तक आयोजित किया गया है, जिसमें भारतीय टीम विभिन्न खेलों में शामिल होगी। पैरा एथलेटिक्स खेल में शामिल होने महासमुंद जिले के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव केेंवट छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद कौशल यादव पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी निखिल कुमार यादव शामिल होंगे।

निखिल यादव पिता दाऊ लाल यादव एवं सुखदेव पिता छत्रपाल केेंवट फॉर्चून नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कर्मापटपर बागबाहराकला बागबाहरा में अभ्यास करते हुए वर्तमान में दोनों खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण साईं बेंगलुरु में पैरा एथलेटिक्स खेल का अभ्यास कर रहे हैं।

सुकदेव टी 11 कैटेगरी वर्ग में 400 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में शामिल होंगे तथा टी 12 कैटेगरी वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में निखिल यादव शामिल होंगे। खिलाडिडय़ों के साथ प्रशिक्षक राहुल बालाकृष्णन एवं गाईड रनर वेंकटेश शामिल होंगे। फॉर्चून फाउंडेशन के संचालक निरंजन साहू ने बताया कि खिलाडिय़ों से अच्छे प्रदर्शन करने एवं पदक जीतने की उम्मीद की गई हैं। इससे पहले भी सुखदेव ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया है।
एशियन यूथ पैरा गेम्स दुबई में महासमुंद के खिलाडिय़ों की भागीदारी पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, निरंजन साहू, प्रदेश सचिव डीकेश टंडन, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, पारस चोपड़ा, डॉ विकास अग्रवाल आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट