महासमुन्द
नाली के बीच में सफाई के लिए गड्ढा, चार महीने से ढक्कन गायब
03-Dec-2025 4:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 दिसंबर। महासमुंद नगर के मिनी स्टेडियम के पीछे कुम्हार पारा जाने वाली रास्ते में स्टेडियम के ठीक पीछे सडक़ के बीच से ही नाली बनाई गई है। नाली के बीच में सफाई के लिए गड्ढा छोड़ा गया है। जिसे लोहे के ढक्कन से ढका गया था। बीते चार महीने से इसका ढक्कन गायब है। इस रास्ते में रोजाना सैकड़ों वाहन और लोग गुजरते है।
ढक्कन नहीं होने से वाहन चालकों के नाले में गिरने की या दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। मोहल्ले वालों ने इसमें ढक्कन लगाने कई बार पालिका के अधिकारियों को जानकारी दी, पर अब तक नहीं लगाया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे