महासमुन्द

गड़बेड़ा में चक्र पूजा में शामिल हुए विधायक द्वारिकाधीश, शिक्षा पर जोर
26-Nov-2025 4:05 PM
गड़बेड़ा में चक्र पूजा में शामिल हुए विधायक द्वारिकाधीश, शिक्षा पर जोर

छत्तीसगढ़ संवाददाता

बागबाहरा, 26 नवंबर। ग्राम गड़बेड़ा में कुंभकार समाज द्वारा आयोजित चक्र पूजा कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान विधायक श्री यादव ने समाज में शिक्षा पर जोर दिया।

ग्राम गड़बेड़ा में कुंभकार समाज द्वारा चक्र पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश थे। पूजा अर्चना पश्चात विधायक श्री यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 विधायक श्री यादव ने कहा कि शिक्षा वह आधार है, जिस पर एक मजबूत, संवेदी और सुदृढ़ समाज का निर्माण होता है।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि सही दिशा, सही सोच और सकारात्मक समाज का आधार है।

 उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विद्यार्थियों को केवल पुस्तक आधारित ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जीवन मूल्यों, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुखराम प्रजापति, पदुम प्रजापति, दाउलाल राणा, रामनाथ चक्रधारी, थानसिंह चक्रधारी, परशु प्रजापति, नीरज राणा, परमेश्वर चक्रधारी, रामनारायण चक्रधारी, सनथ राणा, महेत्तर प्रजापति, उद्ववलाल प्रजापति, दामोदर चक्रधारी, ईश्वर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट