महासमुन्द

साहित्यकार हरमन कुमार बघेल का नाम मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
25-Nov-2025 3:43 PM
साहित्यकार हरमन कुमार बघेल का नाम मैजिक बुक ऑफ  रिकॉर्ड में दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 25 नवंबर। साहित्य साधना में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे  साहित्यकार हरमन कुमार बघेल ने अपनी लेखनी की अनूठी पहचान बनाते हुए मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड 2025 में स्थान हासिल किया है। मालूम हो कि शिक्षकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए श्री बघेल ने नवाचारी पद्धति, पठनदृपाठन और छंद मापनी आधारित रचनाओं के माध्यम से यह उपलब्धि अर्जित की। श्री बघेल की यह उपलब्धि बिलासा छंद महालय में एक वर्ष की सतत साहित्य साधना का प्रमाण है जिसमें अर्ध सममात्रिक छंद के तहत देशभर के 129 छंद साधकों ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इन्हीं में से श्री बघेल की लेखनी को विशेष स्थान मिला और उनका नाम रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के साहित्यकारों, शिक्षाविदों और सहकर्मी शिक्षकों प्राचार्य सरोजनी केरकेट्टा, स्मिता अग्रवाल, दिलीप कुमार राहंगडाले, लखनलाल चंद्राकर, प्रतुल राज नंद, महेश कुमार अग्रवाल, राधेश्याम ध्रुव, कामता प्रसाद वर्मा, प्यारे लाल बेलगहे, दीक्षा सिंह, मधु मालवीय, लोकेश्वरी कश्यप, पद्मनी कुर्रे, सीमा देवांगन, जगदीश कुर्रे ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्र के साहित्यप्रेमियों, ईष्ट मित्रों और छंद साधकों ने भी इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं भेजी है।

 

श्री बघेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह सम्मान साहित्य के प्रति समर्पण और समाज से मिले प्रेरणा का परिणाम है।       उन्होंने बिलासा छंद महालय के संयोजक गुरु डॉ रामनाथ साहू ननकी, पटल अध्यक्ष डॉ माधुरी डड़सेना मुदिता, पटल सचिव डॉ ओमकार साहू मृदुल, पटल गुरु रेणु रत्न मिश्रा एवं प्रेरकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। आशीष प्राप्त पर बघेल ने धन्यवाद ज्ञापित किये।


अन्य पोस्ट