महासमुन्द

बाइक-पिकअप की टक्कर, 2 जख्मी
24-Nov-2025 4:48 PM
बाइक-पिकअप की टक्कर, 2 जख्मी

महासमुंद, 24 नवंबर। बसना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्व वाहन चलाने के कारण दो अलग-अलग सडक़ दुर्घटनाएं हुई। जिसमें दो लाग घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ  प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पहली घटना ग्राम सिंघनपुर चौक के पास 18 नवंबर को हुई। ग्राम गौरटेक निवासी अशोक कुमार बंछोर स्कूटी से अपनी पुत्री को महिन्द्रा वाहन प्रदर्शनी केंद्र सरायपाली में छोडक़र वापस लौट रहे थे। सुबह 11.30 बजे वे पान दुकान की ओर जाने के लिए सडक़ पार कर रहे थे। तभी बसना से सरायपाली की ओर तेज गति से जा रही मोटर साइकिल के चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में अशोक बंछोर स्कूटी सहित गिर गया और घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर साइकिल चालक के खिलाफ  धारा 184, 125,बीएनएस, 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। दूसरी घटना ग्राम नौगढ़ी बस्ती मुख्य मार्ग पर हुई। ग्राम भैसाखुरी निवासी अंजोर सिंह साव अपने पुत्र टिकेश्वर साहू को उपचार कराने के बाद मोटर साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी 11 बजे विपरीत दिशा से आ रहे माल वाहक पिकअप ने सामने से उसकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंजोर सिंह बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ  धारा 184, 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट