महासमुन्द

हड़ताली कर्मियों की वापसी से सहकारी समितियों में रौनक
21-Nov-2025 9:15 PM
हड़ताली कर्मियों की वापसी से सहकारी समितियों में रौनक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 21 नवंबर। समीप के किशनपुर धान खरीदी केंद्र एवं पिथौरा सहकारी समिति में हड़ताली कर्मियों की वापसी के बाद धान खरीदी का काम जोर पकड़ चुका है। पिथौरा में आज ही करीब 200 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

पिथौरा के साथ किशनपुर में भी धान खरीदी का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष विजय पटेल, सरपंच  रिविकान्ति संजय बरिहा ग्राम पटेल गौरव प्रधान, पूर्व सरपंच आनन्द खुटे, नोडल एल डी रायकवार, कमल सिदार, केंद्र प्रभारी पुनीत सिन्हा एवं किसानों की उपस्थिति में फीता काट कर भारत माता के चित्र पर पूजा-अर्चना पश्चात विधिवत रूप से किया गया।

सरकारी धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ होने से किसानों में भारी उत्साह है, किसानों के लिए बनाये गए प्रत्येक व्यवस्था का ध्यान रखा जा रहा है।

किशनपुर केंद्र प्रभारी पुनीत सिन्हा ने बताया कि केंद्र में खऱीदी हेतु सभी तैयारियां पूरी की गई है, किसानों को धान विक्रय में शासन द्वारा जारी गाईड लाईन  के निर्देशों का पालन करते हुए पूरे पारदर्शिता के साथ धान खरीदी किया जाएगा। किसानों को कहीं कोई परेशानी नहीं होगी।

शुभारंभ अवसर उपार्जन केन्द्र समिति के अनेक सदस्यों  सहित  धान विक्रय के लिये पहुँचे किसानों में प्रमुख रूप से तरूण प्रधान, गजानंद बेहरा, नारायण बेहरा, संजय बरिहा, रामलाल भारद्वाज, रामावतार सिन्हा, राजकुमार बरिहा, दिलकुमार मिर्धा , हरी पटेल, नंद कुमार बारिक, लिंगराज प्रधान , वेलेंगिरी, महेश यादव, रूपानन्द प्रधान, देवनारायण प्रधान,  थाबिर साहू, हराधन साहू, योगेश कुमार साहू, बृजेश सिन्हा सहित अनेक किसान जन एवं समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे ।


अन्य पोस्ट