महासमुन्द

इंटर स्कूल चैंपियनशिप क्रिकेट ट्रॉफी स्वामी आत्मानंद स्कूल नयापारा के नाम
21-Nov-2025 3:49 PM
इंटर स्कूल चैंपियनशिप क्रिकेट ट्रॉफी स्वामी आत्मानंद स्कूल नयापारा के नाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,21नवंबर। टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित टर्मिनेटर स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल मिनी स्टेडियम महासमुंद में संपन्न हुआ।

फाइनल मैच वेडनर मेमोरियल स्कूल एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल, नयापारा महासमुंद के बीच खेला गया। फाइनल में वेडनर मेमोरियल स्कूल ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 62 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा, महासमुंद की टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और मात्र 4 ओवर में 63 रन बनाकर मुकाबला जीतते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।

 

प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 नवम्बर 2025 को हुआ था। जिसमें कुल 6 स्कूलों ने भाग लिया। स्पोट्र्स टीचर तृषा शर्मा के मार्गदर्शन में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कप्तान नीरज रजक कक्षा 9वीं ने उत्कृष्ट नेतृत्व एवं अनुकरणीय प्रदर्शन करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाया और निर्णायक मुकाबले में जीत दिलाई।

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच,स्वामी आत्मानंद स्कूल नयापारा, महासमुंद के संयम यादव कक्षा 12वीं वाणिज्य को प्रदान किया गया।

 टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शाला परिवार प्राचार्य अमी रुफस एवं  शिक्षक गोसाई राम टांडेकर,प्रियंका पीटर,शिवा कोटेश्वरम मेक्ला, विकास यादव, डॉ. शशबीर कौर संधु, मितेश शर्मा, तृषा शर्मा, राधिका जोशी, रवि ठाकुर, मदन कौशिक, शनिदेव सिंह ठाकुर, विन्देश्वरी जोशी, नेहा सिंह,आकांक्षा जैन, रौनक अग्रवाल,श्रुति श्रीवास्तव, ऋतुराज देवांगन, अंशुमाला बारिक, अंजू चन्द्राकर, प्रेम यादव, मोहन कन्नौजे, झम्मन साहू, दुर्गा मानिकपुरी ने विजेताओं को शुभकामनाएं प्रदान की हैं।


अन्य पोस्ट