महासमुन्द
महासमुंद,21 नवंबर। शासकीय स्कूल नरतोरा के कर्मचारी बैठक में प्राचार्य के शिक्षिका से जाति सूचक शब्दों का उपयोग कर दुव्र्यवहार करने के मामले में संचालक लोक शिक्षण ने प्राचार्य द्वारिका प्रसाद चंद्राकर को निलंबित कर दिया है। इसको लेकर सतनामी समाज ने अक्टूबर में आदिम जाति कल्याण थाने का घेराव कर प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
संचालक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि डीईओ महासमुंद के प्रेषित प्रतिवेदन अनुसार प्रभारी प्राचार्य द्वारिका प्रसाद चंद्राकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरतोरा के विरूद्ध शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नरतोरा में पदस्थ शिक्षिका पंचकुमारी योगी ने शिकायत की थी। शिकायत में उन्हें प्राचार्य ने जाति सूचक शब्दों का उपयोग कर दुव्र्यवहार के संबंध में जांच दल का गठन कर प्रारंभिक जांच करायी गई। जांच दल के प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन में द्वारिका प्रसाद चंद्राकर द्वारा स्टाफ बैठक में पंचकुमारी योगी के साथ दुव्र्यवहार करने की पुष्टि हुई। छग सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील नियम 9-1 के प्रावधान के तहत प्रभारी प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।