महासमुन्द

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर पौधरोपण
20-Nov-2025 3:56 PM
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 20 नवंबर। ग्राम खरोरा के शहीद स्मारक में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर दो सौ गुलाब और गेंदा फूल का पौधा गमले में लगाया गया।

इस दौरान बताया गया कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के इतिहास में अगर किसी एक स्त्री ने साहस, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की लौ को अमर कर दिया था। उनकी जयंती हर वर्ष 19 नवंबर के दिन मनाया जाता है। यह दिन है जब भारत उनकी वीरता को याद करता है और हर लोगों ने उनके जीवन से नई प्रेरणा पाते हंै। लक्ष्मी बाई की कहानी सिर्फ  तलवार और घोड़े की नहीं, बल्कि उस औरत के जज्बे की है, जो अपने अधिकारों की रक्षा, भारत के गौरव और स्वाभिमान को बचाने के लिए अंग्रेजी हुकूमत से भिड़ गई। अन्याय को चुनौती देकर खुद की पहचान बनाई थी।

इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष युवराज सिंह चन्द्राकर, लतिका यादव, नंदिनी यादव, गुलशन चन्द्राकर मौजूद थे।


अन्य पोस्ट