महासमुन्द

विधायक सिन्हा ने किया भूमिपूजन
20-Nov-2025 3:55 PM
विधायक सिन्हा ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,20नवंबर। कल बुधवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम सिरगिड़ी से जामली के लिए बनने वाले सडक़ एवं पुल . पुलिया के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधि विधान से पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि हमारी प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में विकास में नए कार्यों की सौगात दे रहे हैं। इसमें हमारा महासमुंद विधानसभा क्षेत्र भी लगातार विकास के रथ पर सवार होकर आगे बढ़ रही है। शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी सडक़, पुल पुलिया के निर्माण की स्वीकृति लगातार मिल रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सरल हो रही है। बरसात के दिनों में होने वाले आवागमन में असुविधा से छुटकारा मिल रहा है। आगे कहा कि विकास कार्यों के इसी क्रम में कल ग्राम जामली से सिरगिड़ी मार्ग के निर्माण के लिए भूमिपूजन संपन्न हुआ है। इसमें पुल पुलिया सहित करीब 2.850 किमी मार्ग बनेगा। जिसकी लागत करीब 268.28 लाख रुपए है। इस दौरान रमेश साहू, देवीचंद राठी, प्रशांत श्रीवास्तव, लोकेश चंद्राकर, सरपंच अनेश्वरी चंद्राकर,राजेंद्र चंद्राकर,आलोक चंद्राकर, शरद राव, लोकेश चंद्राकर, भैरव पाल सहित अन्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट