महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 नवंबर। धनश्री बहुउद्देशीय सहकारी महिला समिति महासमुंद की पांचवीं आम सभा की बैठक ब्लेलॉक स्कूल में रखी गई। दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में धनश्री की अध्यक्ष अनीता रावटे, उपाध्यक्ष अरुणा शुक्ला, संस्थापक प्रीति शर्मा, सती साहू, किरण सिघल, नंदा रंगारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी सम्मान प्राप्त करने वाली प्रेमशीला बघेल को स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर उनका सम्मान किया गया। प्रेमशीला ने बताया कि उसने संघर्ष करते हुए कैसे आगे बढ़ें। उन्होंने महिलाओं को भी आगे आने के लिए प्रेरित किया। कुमकुम शुक्ला,पद्मनी साहू एवं चंद्रकला साहू ने इस अवसर पर गीत एवं भजन प्रस्तुत किया।
अध्यक्ष अनीता रावटे ने अपने उद्बोधन में धन श्री महिला समिति में हुए आय व्यय का विवरण दिया एवं महिलाओं को आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यदि महिलाएं चाहें तो छोटे-छोटे व्यवसाय करके घर से ही अपना कार्य प्रारंभ कर सकती हैं।
इस अवसर पर सती साहू सर्व सम्मति से नई अध्यक्ष चुनी गई। उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के विषय में चर्चा की।
डॉली शर्मा ने कार्यक्रम संचालन किया गया तथा अरुणा शुक्ला ने आभार प्रदर्शन किया।


