महासमुन्द
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद, 18 नवंबर। चौंथी नेशनल एकलव्य मॉडर्न आवासीय विद्यालय स्पोर्ट्स मीट 2025 का आयोजन 11 से 15 नवंबर तक भुवनेश्वर ओड़िशा में आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद जिले के एकलव्य विद्यालय के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी, शतरंज, कबड्डी एवं एथलेटिक्स में 11 पदक जीतने में सफलता हासिल किया।
जिसमें 4 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक, 5 कांस्य पदक शामिल हैं। एकलव्य के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी चैंपियनशिप के 14 वर्ष बालक वर्ग में नमन मांझी ने इंडियन राउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 19 वर्ष बालक वर्ग में जयंत ठाकुर ने कंपाउंड राउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक, 19 वर्ष बालिका वर्ग में लिलिमा नाग ने टीम इवेंट में स्वर्ण पदक, 19 वर्ष बालक वर्ग में योगेश नाग एवं टुकेश कमार ने टीम इवेंट में रजत पदक, 14 वर्ष बालक वर्ग इंडियन राउंड टीम इवेंट में नमन मांझी, दिगंबर नेताम एवं उदित नारायण भोई ने कांस्य पदक, 19 वर्ष बालक वर्ग व्यक्तिगत इवेंट इंडियन राउंड में योगेश नाग ने कांस्य पदक जीता।
वहीं 14 वर्ष बालिका वर्ग इंडियन राउंड टीम इवेंट में कुमुदनी दीवान, डिंपल दीवान एवं रिया दीवान ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। शतरंज टीम प्रतियोगिता में कुनाल ठाकुर ने स्वर्ण एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में रजत पदक, राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने कांस्य पदक जीता जिसमें जिले से कन्हैया ध्रुव, एवं अक्षय विशाल शामिल रहे। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुंदन लाल दीवान ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की।
इनके पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन सचिव आयुष मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शिल्पा साय, महिला एवं बॉल विकास अधिकारी टीकवेंद्र जाटवर, छात्रावास अधीक्षक डॉ. पुर्नेद्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, डा. सुनील कुमार भोई, सोमनाथ साहू, रिंकल बग्गा, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन, व्यायाम शिक्षक गौरव शर्मा, व्यायाम शिक्षक नीलम साहू, एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग समस्त शिक्षक स्टॉफएवं खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


