महासमुन्द

प्राकृतिक- जैविक खेती पर संगोष्ठी
17-Nov-2025 4:36 PM
प्राकृतिक- जैविक  खेती पर संगोष्ठी

महासमुंद,17नवंबर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सभागार रायपुर में प्राकृतिक एवं जैविक खेती पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका थे। अध्यक्षता कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष राज्यमंत्री, छग शासन चंद्रहास चंद्राकर उपस्थित थे।

इस अवसर पर संगोष्ठी में आयोजित किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने प्रेरित किया गया। किसानों को रासायनिक खाद पर निर्भरता कम कर वर्मी कम्पोस्ट, गोबर खाद की उपयोगिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष ने बताया कि संगोष्ठी में जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।


अन्य पोस्ट