महासमुन्द

कई जगह से अवैध धान जब्त
15-Nov-2025 4:30 PM
कई जगह से अवैध धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,15नवंबर। जिले में विभिन्न स्थानों पर संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 557 कट्टा, धान जब्त किया गया। ग्राम कोमाखान में एक किराना दुकान से 100 कट्टा धान जब्त किया गया। ग्राम टेमरी में 100 कट्टा अवैध धान की जब्ती की गई। जब्त किए गए धान नर्रा चेकपोस्ट में 40 कट्टा अवैध धान बरामद जब्त किया गया।

 ग्राम गनेकेरा में 105 पॉकेट अवैध धान जब्त किया गया। तहसील सराईपाली के ग्राम मोहन्दा में फुटकर व्यापारी के गोदाम से 212 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। इस तरह कुल जब्त धान 557 बोरी जब्त किया गया। सभी जब्त धान को संबंधित थाना में सुपुर्द किया गया। मामले में मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर विनय लंगेह ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी से पूर्व अवैध धान के क्रय.विक्रय और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट