महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 नवंबर। कल जिला भाजपा कार्यालय महासमुन्द में, बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, ओडिशा नवापुर विधानसभा उपचुनाव का जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण कर मनाया गया।
सांसद रूप कुमारी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, स्काउट गाइड मुख्य आयुक्त छत्तीसगढ़ राज्य इंद्रजीत सिंह गोल्डी, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा,जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान प्रमुख रूप से राहुल चंद्राकर मुन्ना साहू, राजू चंद्राकर, गौकारण साहू, गोविंद ठाकुर, आनंद साहू, हनीश बग्गा, नईम खान, शरद मराठा, राकेश सचदेवा, हरीश देवांगन, रमेश पटवा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


