महासमुन्द

युवक ने की खुदकुशी
14-Nov-2025 4:36 PM
युवक ने की खुदकुशी

महासमुंद,14 नवंबर। बसना के वार्ड क्रमांक 11 फ ोकटपारा निवासी युवक ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर बसना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सूरज यादव पिता सुंदर यादव हमाली का काम करता था। घर में आ कर वह रोज गाली गलौज करता था। सूरज के बारे में बताया गया कि वह जब भी शाम को काम से लौटता, घर के लोगों के साथ गाली-गलौज करता था। जिसके चलते परिवार उससे अलग रहने लगा था। बताया गया कि वह पिछले कुछ समय से अकेले अपने घर में रह रहा था। दो माह पूर्व उसकी मां की मृत्यु हो गई थी। सूरज यादव के रोज-रोज शाम को गाली गलौज करने से तंग आकर उसके पिता सुंदर यादव अपने बेटियों के साथ सांई विहार में किराए के मकान में रहते थे।

जबकि सूरज यादव अपने मकान में अलग रहता था। गुरुवार दोपहर तक जब सूरज घर से बाहर नहीं निकला तो उसका भांजा राजू यादव उसे देखने पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने पड़ोसी के घर से पीछे जाकर झांका तो देखा वह फांसी पर लटका हुआ था।  परिजनों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को पंचनामें और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच जारी है।


अन्य पोस्ट