महासमुन्द

लक्ष्मण मस्तुरिहा को संगीतमय श्रद्धांजलि
14-Nov-2025 4:03 PM
लक्ष्मण मस्तुरिहा को संगीतमय श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13 नवंबर। काव्यांश साहित्य-कला पथक संस्थान द्वारा स्व. लक्ष्मण मस्तुरिहा को संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में संस्थापक भागवत जगत भूमिल ने कहा कि इसी के साथ काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान का पंद्रह वर्ष पुराना एक संकल्प और पूरा हुआ। हमारे काव्यांश का पहला संकल्प स्थानीय नवोदित साहित्यकारों को अवसर और मंच प्रदान करना है। इस उद्देश्य में हम काफी सफल हुए हैं। सैंकड़ों साहित्यकारों ने इस अवसर का विशिष्ट लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि दूसरा संकल्प स्थापित कलाकारों के स्थान पर नवोदित कलाकारों को स्थान देना है। इस संकल्प को पूरा करने में हमारे काव्यांश के संगीतकार बी आर साहू सेवा निवृत्त मुख्य अभियंता का अमूल्य योगदान है। उन्होंने नवोदित कलाकारों को निखारने में सर्वोच्च प्रदर्शन किया है।

कार्यक्रम में काव्यांश के संरक्षक प्रलय थिटे, दाऊलाल चन्द्राकर, अनुसुइया अग्रवाल, बीआर साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। जबकि नगर के गणमान्य नागरिकों में भूपेंद्र राठौड़, चन्द्रशेखर साहू, डा. रामशरण चन्द्राकर, विरोध असगर, नरेश साहू, युवराज साहू, किशोर शुक्ला,दौलत चन्द्राकर,शीतल मानिकपुरी, सुरेन्द्र अग्निहोत्री, रामकुमार साहू, पुष्पा साहू, निर्मला जगत, लता साहू उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट