महासमुन्द
छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद,12 नवंबर। खल्लारी क्षेत्र के झाखरपाली में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों कबड्डी टीमों ने खेल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना से खेलने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि पारंपरिक खेलों के आयोजन में ग्रामीण क्षेत्र आज भी अग्रणी है। कबड्डी केवल एक खेल ही नहीं बल्कि मन, मस्तिष्क को स्वस्थ रखने का एक बेहतर माध्यम भी है। इसके माध्यम से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही मानसिक रूप से हम सशक्त होते हैं। हार-जीत से बढक़र खेल का अनुभव मायने रखता है। खेल से मिले अनुभव से ही खिलाड़ी आगे अपने खेल कौशल में सुधार लाकर और बेहतर ढंग से प्रदर्शन करता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शाहबाज राजवानी, रत्नेश साहू, सरिता राज दीवान सरपंच भुरकोनी, आलेखराम ठाकुर, पितांबर भोई, अरूण अग्रवाल, घनश्याम सोनवानी, तरूण अग्रवाल, शिव सागर,ओमप्रकाश साहू, अभिषेक साहू, माधव विश्वकर्मा, लखन भोई, परमानंद, ओमप्रकाश भोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व आयोजन समिति के सदस्य, पदाधिकारी उपस्थित थे।


