महासमुन्द

नानक सागर गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाई गुरुनानक जयंती
11-Nov-2025 4:16 PM
नानक सागर गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाई गुरुनानक जयंती

नगर कीर्तन में शामिल हुए देशभर के श्रद्धालु, शबद कीर्तन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 11 नवंबर। क्षेत्र के प्रसिद्ध एतिहासिक नानक सागर गुरुद्वारा में श्री गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के साथ देश भर के श्रद्धालु उपस्थित हुए और नगर कीर्तन में शामिल हुए। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश से आये सिख बच्चों का शबद कीर्तन सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।

एतिहासिक गुरुद्वारा नानक सागर में गुरु की जमीन के खेत मे गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव मनाने दूर दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रविवार की सुबह श्री अखण्ड पाठ की समाप्ति के बाद खेत मे ही श्री गुरुग्रन्थ साहिब जी के स्वरूप के सामने आलौकिक कीर्तन समागम हुआ। रायपुर सहित देश भर से आये श्रद्धालु जन कीर्तन में नाम जप उठाते देखे गए।

दोपहर कोई डेढ़ बजे अरदास के साथ लंगर की सेवा हुई।दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में पंज प्यारो एवम पंज सेवादारों के साथ नगर कीर्तन निकाला गया, जो कि रात करीब 9 बजे गुरुद्वारा गढफ़ूलझर में सम्पन्न हुआ।

गतका टीम ने दिखाए करतब

भारी संख्या में जुटी सिख संगत के साथ स्थानीय ग्रामीणों के बीच हम चाकर गोविंद के गतका अखाड़ा के हरविंदर सिंह हरु एवं पिथौरा की हरप्रीत कौर सलूजा के सानिध्य में दुर्ग भिलाई के सिक्ख युवकों साहित पिथौरा के छोटे छोटे बच्चों ने शानदार साहसिक खेलों का प्रदर्शन कर श्रद्धालुओ को हैरत में डाल दिया। जिसकी प्रशंसा की जा रही है।

   कार्यक्रम में मुख्यत: अमृतपाल सिंह ओबेरॉय (रिंकू ओबेरॉय ) रायपुर,देवेंदर सिंह आनंद दिल्ली, हरपाल सिंह ओबेरॉय जोगेंदर सिंह अरोरा ,हरजिंदर सिंह हरजू, हरविंदर सिंह हरु दुर्ग एवं उनकी पूरी गतका टीम हरकिशन सिंह राजपूत बल्लू जी गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा सिंह, गुरमुख सिंह चिमा ,रोमी सलूजा इंद्रजीत सिंह खालसा (गोल्डी),महिपाल सिंह, जगपाल सिंह ,ललित सिंह ,जितेन्द्र सिंह बंटी, सतपाल सिंह ,परमीत सिंह राज किशोर जी  सेवन्नी जी,सेखों जी दुर्ग,अवतार सिंह ,राजवीर सिंह ,गुलजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह गांधी शिवरी नारायण एवं उनकी टीम हरदीप सिंह जी ग्रंथी चरनजीत सिंह ,सुखदेव सिंह एवं उनकी टीम लेडिस संगत गढफ़ुलझर कमल कौर एवं उनकी टीम ,राजिंदर सिंह दिल्लोंन,गुहाराम बंजारा एवं छत्तीसगढ़ ओडिशा के विभिन्न गुरुद्वारों एवं शहरों एवं बंजारों के तांडो (गांव) से हजारों के तादात में सभी धर्म के श्रद्धालु पहुंचे।

 

होला महल्ला और प्रकाश पर्व मनाया जाता है

ज्ञात हो कि विगत चार वर्षों से ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानक सागर में गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव पर प्रकाश पर्व एवं होली पर्व पर होला महल्ला धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा प्रत्येक पूर्णिमा में श्री अखण्ड पाठ एवम कीर्तन का कार्यक्रम होता है। जिसमें सिख संगत का लगातार आना लगा हुआ है।


अन्य पोस्ट