महासमुन्द
सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन
11-Nov-2025 3:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद.11नवंबर। इमलीभांठा वार्ड क्रमांक 10 में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के मुख्यातिथ्य व वार्ड पार्षद माखन लाल पटेल की अध्यक्षता में किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जीएस ठाकुर, आलोक दुबे, विजय चंद्राकर, मनीष ठाकुर, रिन्कू चंद्राकर आदि उपिस्थत थे। भूमिपूजन के दौरान अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि शहर का विकास ही हमारी प्राथमिकता है। नगर के विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए हमारा प्रयास सतत जारी रहेगा।
वार्ड पार्षद माखन पटेल ने भी संबोधित करते हुए सीसी रोड निर्माण के लिए वार्डवासियों को शुभकामनाएं दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


