महासमुन्द

पंचायत सचिव पर मनमानी का आरोप, पंचों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
03-Nov-2025 4:10 PM
पंचायत सचिव पर मनमानी का आरोप,  पंचों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

मामला ग्राम पंचायत जगत का

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3नवंबर। स्थानीय स्टेशन पारा पूर्व माध्यमिक शाला में कार्यरत प्रधान पाठक सुशील शर्मा ने अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर समस्त अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को न्यौता भोज देते हुये सभी को स्वेटर देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष येतराम साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में छग राज्य बीज निगम अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त चन्द्रहास चंद्राकर, किशोर न्याय बोर्ड अध्यक्ष संदीप दीवान, राजेश पांडेय विधानसभा रायपुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, छग शिक्षक संघ के उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, सहायक संचालक नंद किशोर सिन्हा, क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, प्रदीप चंद्राकर,संदीप घोष, राजेन्द्र भारती चंद्राकर, कल्पना सूर्यवंशी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

श्री शर्मा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सुशील शर्मा एक कुशल शिक्षक के साथ-साथ एक अच्छे खिलाड़ी, स्काउटर एवं मंच संचालक रहे हैं। आज उनके अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर सम्मानित करते हुये गर्व महसूस कर रहे हैं। बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर एवं भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि सुशील शर्मा का व्यक्तित्व अनुकरणीय है।

उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में सब कुछ समर्पित किया है। सभा को संदीप दीवान सभापति रेडक्रास सोसायटी, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने श्री शर्मा के गुरुदेव जी आर चंद्राकर ने संबोधित करते हुये कहा कि सुशील शर्मा भारतीय संस्कृति, शिक्षादर्शन के संवाहक रहे हैं उनके शिक्षा का लाभ समाज को मिलता रहेगा।

               इस अवसर पर विधायक सहित समस्त जन प्रतिनिधियों ने भगवा गमछा एवं शाल से श्री शर्मा को सम्मानित किया। इस समारोह में स्वागत भाषण श्री शर्मा की पत्नी डॉ.मंजू शर्मा ने किया। संचालन टेकराम सेन एवं उद्बोधन सह आभार प्रदर्शन सुशील शर्मा एवं खगेन्द्र तारक ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य जीआर सिन्हा, मनीष शर्मा, प्रमोद तिवारी, शोभा दीवान, सरिता तिवारी, रामकुमार साहू, रघुनाथ सिन्हा, विखं.शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, बीआरसी जागेश्वर सिन्हा, नरेन्द्र नायक, अश्वनी तिवारी, आनंद साहू, अरुणेन्द्र दीवान, कमल लुनिया, गैंदलाल साहू, चिन्तामणी चंद्राकर,आशा साहू, नीलिमा गुप्ता, सतीश पांडेयए,पवन साहू सहित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक साला परिवार के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं व श्री शर्मा के परिवारजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट