महासमुन्द

राज्य स्थापना दिवस पर सरकारी दफ्तरें जगमगा रहीं, पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति उपेक्षित
01-Nov-2025 3:35 PM
राज्य स्थापना दिवस पर सरकारी दफ्तरें जगमगा रहीं,  पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति उपेक्षित

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने उद्घाटन किया था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 1 नवम्बर। राज्योत्सव पर तमाम सरकारी दफ्तरें बिजली की झालरों से जगमगा रहीं है, लेकिन महासमुंद कलेक्टोरेट के दरवाजे पर खड़ी छत्तीसगढ़ महतारी की अनदेखी हुई है। कल 2 नवबर से महासमुंद में भी तीन दिनी राज्य उत्सव है। इस उत्सव के माहौल में भी कलेक्टोरेट के सामने स्थित गांधी उद्यान के बीच में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा अपनी हाल पर खड़ी है।

बताना जरूरी है कि बड़ी-बड़ी बिखरी हुई कटीली झाडिय़ों के बीच छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति में से मुकुट कब टूटकर गिर गई, किसी को पता तक नहीं चला। इस मूर्ति पर पहली और आखिरी बार स्थापना के वक्त ही रंग रोगन किया गया था।

 

यह भी बताना जरूरी है कि इसी रास्ते से जिले के तमाम सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों की रोज आवाजाही है। इसी रास्ते खुद को छत्तीसगढ़ के रखवाले कहने वाले जनप्रतिनिधि भी रोजाना आते-जाते हैं लेकिन उद्यान की ओर देखते नहीं। गौरतलब है कि यह जमीन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) की है , इस उद्यान का निर्माण तत्कालीन कलेक्टर डॉ. डोमन सिंह के कार्यकाल में किया गया था। इसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया था। प्रतिमा और उद्यान की जिम्मेदारी जिला प्रशासन के अधीन है।     दो तीन साल पहले खूबसूरत फूलों वाले इस उद्यान में अब कटीली झाडिय़ां और घास फूस उग आई हैं। जिसमें विषैले जीव जंतु रहते हैं अैैर बीचों बीच खड़ी छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति हाल बेहाल है।  कलेक्टर दफ्तर से सौ मीटर और सडक़ से महज एक दो फिट बगल में $खड़ी उक्त गार्डन और मूर्ति के विषय में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने ‘छत्तीसगढ़’ से हुई चर्चा में कहा कि मैं दिखवाता हूं।

इतिहासकारों के अनुसार, महासमुंद जिला छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहरों में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जिले में मोहंदी, खल्लारी, सिरपुर, सुअरमाल और सिंघनगढ़ सहित पाँच ऐतिहासिक गढ़ स्थित हैं। इनमें से कुछ स्थलों को संरक्षण की आवश्यकता बताई

 


अन्य पोस्ट