महासमुन्द

इंदिरा गांधी को किया याद
01-Nov-2025 3:25 PM
इंदिरा गांधी को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1 नवम्बर। सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर  31 अक्टूबर को महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। जिसके पश्चात कांग्रेसजन एवं पदाधिकारियों ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और मौन धारण किया।

 कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष,पूर्व बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन दाऊलाल चंद्राकार, संजय शर्मा महामंत्री, हीरा बंजारे पूर्व मंडी अध्यक्ष,प्रवीण चंद्राकर,राजेश जैन उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस,गौरव चंद्राकर महामंत्री,जसबीर ढिल्लो, गुरमीत चावला प्रभारी महामंत्री,अमन चंद्राकर जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, वीरेंद्र चंद्राकर पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष, महेन्द्र साहू जनपद सदस्य, तुलसी साहू, सुनील चंद्राकर, मो.शकील खान,तबरेज खान,नितेंद्र बैनर्जी सेवादल, टोमन सिंग कागजी,गौरव जानी,मनोहर ठाकुर,कविता तिवारी सेवादल,प्रकाश अजमानी,सतीश कन्नौजे,मोती साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट