महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,31अक्टूबर। जिले में बीते 21 अक्टूबर से शुक्रवार 31 अक्टूबर तक पुलिस स्मृति दिवस पर अनेक कार्यक्रम हुए। महासमुंद पुुलिस ने अपने दिवंगत साथियों की याद में इसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में याद करते हुए जिले के लोगों से अपील की है कि सुरक्षित रहें और सचेत रहते हुए एक जिम्मेदार नागरिक का कत्र्तव्य निभाएं। कल अंतिम कार्यक्रम स्थानीय शंकराचार्य भवन में आयोजित हुआ, जिसमें अतिरिक्त एसपी प्रतिभा पांडेय ने कहा कि महासमुंद जिला हमारा परिवार है और यहां के नागरिक हमारे परिजन। पुलिस चाहती है कि जिले का हर नागरिक आबाद रहे। उन्हें जानमाल की किसी भी तरह की हानि न हों और उन्हें कभी सडक़ दुर्घटना आदि का सामना न करना पड़े।
उन्होंने उपस्थितजनों से अपील की कि वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखें और ऐसा कोई भी काम न करें जिससे किसी का अहित हो। आपकी सुरक्षा में तैनात हमारे कई साथी जवान शहीद हुए हैं। उनकी शहादत को याद रखते हुए हम आपसी सुरक्षा के लिए डटे हुए हैं। अत: आप भी एक अच्छे नागरिक की भांति कानून व्यवस्था पालन करेंं और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में हमारी मदद करें।
पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस में शहीद परेड का आयोजन रक्षित केंद्र परसदा में किया गया तथा 27 अक्टूबर को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में पुलिस बैंड की बेहतरीन प्रस्तुति हुई। कल इसी क्रम में शंकराचार्य भवन में चित्र एवं शस्त्र प्रदर्शनी, वाद-विवाद, निबंध, पेंटिंग, सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें आशीबाई गोलछा, महर्षि विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर,रिवर्डेल स्कूल तथा आत्मानंद स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
कल अंतिम समारोह में उपस्थित स्कूली बच्चों और अन्य नागरिकों को सश बल के जवान ने विभिन्न प्रकार के अस्त्र शों की जानकारी दी। बताया गया कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान नक्सलियों और बड़े से बड़े अपराधों से निपटने के लिए इंसास सेत कई बेहतरीन अों से लैस है।
इस दौरान बहुत से अत्याधुनिक बंदूकों और मारक अों का प्रदर्शन भी किया गया। कल के समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय, डीएसपी प्रतिभा चंद्रा समेत अनेक अधिकारी और पुलिस के जवान,विभन्न स्कूलों के बच्चे और शिक्षकों, समाजसेवी तारिणी चंद्राकर, पत्रकार उत्तरा विदानी, आस्था संस्था से शोभा शर्मा के अलावा अन्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन रुपेश कुमार तिवारी ने किया।