महासमुन्द
बेमौसम बारिश: खेतों में धान के पौधे जमीन पर बिछ गए, करपा पानी में डूबा
31-Oct-2025 3:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 अक्टूबर। आज भी आसमान में घनघोर बादल है और किसानों की चिंता दु:ख में तब्दील हो रही है। बेमौसम बारिश से खेतों में तैयार धान के पौधे जमीन पर बिछ गए हैंंंंंंंंंंं। कट चुके फसल का करपा पानी में डूब रहा है और खड़े पौधों के दाने एक-एक कर जमीन पर झडऩे लगे हैं। मतलब यह कि किसानों की साल भर की गाढ़ी कमाई इस बारिश ने लील दी है।
किसान बेहद दु:खी हैं और बेसब्री से मौसम के साफ होने का इंजतार कर रहे हैं। यह तस्वीर छत्तीसगढ़ अखबार से बहुत पुराने पाठक सुरेश हठीले ने ग्राम डिघारी से साझा की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे