महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,31अक्टूबर। गुरुवार को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर कॉलेज के इतिहास विभाग में प्राचार्य करुणा दुबे के मार्गदर्शन,डॉ रीता पांडेय विभागाध्यक्ष एवं मृणाली चंद्राकर के संयोजन में विभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सेमिनार की प्रस्तुति पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया।
डॉ. रीता पांडेय ने जानकारी दी कि इस वर्ष विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों एवं महासमुंद जिले के पर्यटन संस्कृति से संबंधित विषयों को प्रोजेक्ट कार्य के अंतर्गत दिया गया।
विद्यार्थियों के द्वारा स्थलों का अवलोकन कर एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से व्यक्तिगत मिलकर स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी एकत्र कर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर रहे हैं एवं इसी प्रोजेक्ट को पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों के द्वारा सेमिनार में प्रस्तुत किया गया। सेमिनार पश्चात विद्यार्थियों को सभागार स्थित धरोहर झरोखा जो इतिहास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रदर्शित करने हेतु संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सौजन्य से बनाया गया है, का अवलोकन कराया गया एवं मूर्तियों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थी महेंद्र चक्रधारी द्वारा धरोहर झरोखा हेतु टेराकोटा आर्ट का फ्लावर पार्ट प्रदान किया गया। इस सेमिनार में एम ए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी रुपाली, चांदनी, नोमेश्वरी, हेमलता, खुशी, प्रियंका,दीपाली, लिकेश, योगेश, ललिता, यशवंत, जयेश, बीना,सागर चंद, लता, भुवनेश्वरी, पल्लवी, मनीषा, महेंद्र चक्रधारी, आकाश एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।