महासमुन्द
महासमुंद, 31 अक्टूबर। बिना लायसेंस होम्योपैथी अस्पताल संचालन की मिल रही शिकायत के बाद राजस्व तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कुम्हार पारा स्थित नाड़ी वैद्य के श्रीराम केयर क्लीनिक में छापामार कार्रवाई कर सील कर दिया है। वर्षों से यहां संचालित क्लीनिक में नाड़ी जांच कर एलोपैथी तथा आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर द्वारा जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक व नर्सिंग होम पर कार्रवाई के निर्देश के बाद बुधवार को राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त चार सदस्यीय टीम यहां पहुंची।
निरीक्षण के दौरान उक्त क्लीनिक के संचालक एस एन गुप्ता ने नर्सिंग होम एक्ट की अंतर्गत क्लीनिक संचालन के लिये व लायसेंस प्रस्तुत नहीं किया। जो नर्सिंग की होम एक्ट का उल्लंघन है। क्लीनिक में जांच टीम को एलोपैथिक दवाइयां मिली और क्रय रिकॉर्ड नहीं मिला। जांच टीम में नर्सिंग होम एक्ट के अंतर्गत बिना लायसेंस के क्लीनिक संचालित करने पर क्लीनिक को सील कर दिया।
इस दौरान तहसीलदार जुगल किशोर पटेल, बीएम डॉ. विकास चन्द्राकर, नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपाल चन्द्राकर व चिकित्सा अधिकारी डॉ.घनश्याम साहू उपस्थित थे।