महासमुन्द

विधायक सिन्हा ने जिला अस्पताल में किया नवजात शिशुओं के लिए किट का वितरण
28-Oct-2025 4:27 PM
विधायक सिन्हा ने जिला अस्पताल में किया नवजात शिशुओं के लिए किट का वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,28अक्टूबर। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जिला अस्पताल में कल नवजात शिशुओं के लिए किट का वितरण किया साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना।

 विधायक श्री सिन्हा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर यह घोषणा की थी कि वे क्षेत्र में नवजात शिशुओं के लिए किट का वितरण करेंगे। इस कार्य की शुरुआत उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर किया था। उसके बाद से विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचकर विधायक श्री सिन्हा ने नवजात शिशुओं के लिए किट प्रदान किया है। इसी तारतम्य में सोमवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा पुत्र तनिष्क सिन्हा एवं अन्य भाजपा नेताओं के साथ सुबह करीब 11 बजे खरोरा स्थित मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने अस्पताल का जायजा लिया। वहां आए हुए मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत की। इसके बाद वे प्रसूति वार्ड में पहुंचे। वहां उन्होंने सभी माताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। फिर सभी से चर्चा कर उनका हालचाल जाना। उनके परिजनों से भी बातचीत कर अस्पताल में दिए जा रहे इलाज एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। फिर सभी माताओं को नवजात शिशुओं के लिए किट वितरण किया।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि वे आमजन की सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। क्षेत्र की जनता के लिए हर संभव मदद के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाया है इसलिए वे अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट