महासमुन्द
डीईओ ने संभागीय संयुक्त संचालक को सौंपी रिपोर्ट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अक्टूबर। जिले के शासकीय हाईस्कूल मोहगांव का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वीडियो में स्कूली बच्चों के द्वारा चारपहिये वाहन को धोते हुए देखा गया था। इस मामले की खबर ‘छत्तीसगढ़’ अखबार में प्रकाशित होने के बाद डीईओ महासमुन्द ने बीईओ पिथौरा को जांच के निर्देश दिए थे। बीईओ पिथौरा ने दो सदस्यीय दल गठित कर जांच कराया। जांच रिपोर्ट मिलते ही विजय लहरे डीईओ ने प्राचार्य जगदीश कुमार के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु अभिमत सहित रिपोर्ट संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर को सौंप दी है।
मालूम हो कि वायरल वीडियो की जांच की गई। जिसमें स्कूली बच्चों ने जिस चारपहिये की धुलाई की थी, वह प्राचार्य जगदीश कुमार की निजी कार होने की पुष्टि हुई है। प्राचार्य ने भी स्वीकार किया है कि यह उनकी निजी कार है। जिसकी स्कूल परिसर में धुलाई हुई है। इस मामले को दबाने एवं छुपाने का कोशिश की गई, लेकिन मीडिया की सक्रियता की वजह से ऐसा नहीं पाया।
विजय लहरे डीईओ महासमुन्द ने रिपोर्ट संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर को भेजते हुए स्पष्ट उल्लेख किया है कि यह वीडियो पुराना है। अभी छात्र हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी में जा चुके हैंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं। छात्रों के द्वारा वीडियो में कार धोना भौतिक रूप से दिखाई पड़ रहा है। कार को सबके सामने स्कूल प्रागंण में धोते हुए दिखाई दे रहा है। कार प्राचार्य की निजी है। जिसे इन्होंने स्वीकार किया है। प्राचार्य की उपस्थिति में स्कूल स्कूल प्रागंण में कार धोया जाना प्राचार्य की जानकारी में माना जाना चाहिए।
डीईओ ने जगदीश कुमार प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल मोहगांव के विरूद्व आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई किये जाने हेतु प्रस्ताव अनुशंसा सहित प्रस्तुत की है। विदित हो कि ये मामला भी छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग में भी पहुंचा है।