महासमुन्द

गोवर्धन पूजा महोत्सव
27-Oct-2025 5:51 PM
गोवर्धन पूजा महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 अक्टूबर। सरायपाली के उडिय़ा पारा में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री कृष्ण और गोवर्धन पर्वत का विशेष पूजा-आरती की गई।

क्षेत्र के साथ साथ प्रदेश एवं देश की ख़ुशहाली, सुख-शांति, समृद्धि की कामना की गई। गौमाता की पूजा-अर्चना कर अन्नकूट खिलाई गई और भगवान को भोग लगाकर सभी सामाजिक बंधुओं व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। उसके बाद यादव समाज के युवाओं ने बाइक रैली निकाल नगर भ्रमण किया। दोपहर को भंडारा का आयोजन किया गया।

 

भंडारे के पश्चात यादव समाज के महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक साथ टाउन हॉल से महारैली निकाली। जिसमें राउत नाचा, घंट बाजा पार्टी, डीजे में भजन की धुन के साथ आतिशबाजी करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से नाचते गाते हुए पूजा स्थल तक पहुंची।


अन्य पोस्ट