महासमुन्द

बसना अनुभाग का एक युवा जिला बल में, 5 युवतियों का चयन नगर सैनिक में
27-Oct-2025 5:00 PM
बसना अनुभाग का एक युवा जिला बल में, 5 युवतियों का चयन नगर सैनिक में

महासमुंद, 27 अक्टूबर। बसना अनुभाग के एक युवा जिला बल में एवं 5 बेटियों का चयन नगर सैनिक के रूप में हुआ है।  चयनितों में पूनम सिदार, मीना नेटी, चंद्रिका दीवान, काजल यादव और प्रीति बेहरा हैं। इन सभी युवतियों ने वूशु मार्शल आर्ट में महारत हासिल की है और राष्ट्रीय स्तर पर खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा युवक डोलमणी जगत जिला बल ने भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन्होंने 45 दिनों का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जिसमें आत्मरक्षा, अनुशासन, आपदा प्रबंधन और सामाजिक सेवा जैसे विषयों पर विशेष अभ्यास कराया गया। नगर सैनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के तत्वावधान में किया गया।

इसके प्रेसिडेंट संजय पिल्ले डीजीपी आईपीएस, सेक्रेटरी डी.कोंडैया और महासमुंद जिला जनरल सेक्रेटरी खिलेश बरिहा रहे। विभागीय जानकारी अनुसार पूरे छग से कुल 357 महिला नगर सैनिकों का चयन हुआ है। जिनमें महासमुंद जिले की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला का गौरव बढ़ाया है। बसना में इन चयनित नगर सैनिक बेटियों का सम्मान आदिवासी युवा प्रभाग बसना सरायपाली के साथियों द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह चौक में किया गया।


अन्य पोस्ट