महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अक्टूबर। सूर्य की उपासना का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। शनिवार प्रात: स्नान के बाद लौकी से बनी खीर खाकर भोजपुरी महिलाओं ने व्रत की शुरूआत की। तभी से 36 घंटे के लिए महिलाएं निर्जला व्रत रखी हुई हैं। शहर के महामाया घाट की सफाई के साथ ही षष्ठी (छठ) पर्व की विशेष तैयारियां की जा रही है। इसके तहत व्रती महिलाएं 27 अक्टूबर की शाम महामाया घाट पहुंचकर अस्ताचल सूर्य को अघ्र्य देंगी। मंगलवार 28 अक्टूबर को ब्रम्हमुहूर्त में पूजन उपरांत उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देकर व्रत का पारण करेंगी।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यत: उत्तर प्रदेश तथा बिहार में मनाये जाने वाले छठ पर्व को कोई 20-25 वर्षों से शहर में भी मनाया जा रहा है। अब तो यहां दिगर समाज के लोग पर्व को देखने के लिये महामाया घाट लोग पर्व को देखने के लिये महामाया घाट पहुंचते हैं। व्रत के तहत प्रथम दिन को नहाए-खाए, द्वितीय दिवस को खरना, तृतीय दिवस संध्या अघ्र्य तथा चौथे दिवस को प्रात: वर्ष भी आस्था का महापर्व छठी मईया अघ्र्य कहा जाता है। हर बार की तरह इस पूजन को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। शहर में मां महामाया तालाब तट पर बड़ी संख्या में महिलाएं इक_ा होकर सूर्य को अघ्र्य देकर पूजा-अर्चना करती हैं। यहां भी तालाब के घाटों की साफ-सफाई चल रही है। छठी मईया का यह पर्व महिलाएं सात्विक भोजन कर छठ मईया नहाय-खाय से शुरू हुआ। इस दिन की अराधना कर व्रत का संकल्प लेती हैं और उनकी पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
छठ पर्व का दूसरा दिन आज है। जिसे खरना कहा जाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखती हैं और सूर्यास्त से पहले पानी की एक बूंद तक ग्रहण नहीं करतीं। शाम को चावल, गुड़ और गन्ने के रस का प्रयोग कर खीर बनाया जाता है। सोमवार को तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अघ्र्य यानी दूध अर्पण करती हैं। चौथे दिन कार्तिक शुक्ल सप्तमी की सुबह उदयाचल सूर्य को अघ्र्य दिया जाता है। सूर्योदय से पहले ही व्रती महिलाएं घाट पर उगते सूर्यदेव की पूजा हेतु पहुंच जाती हैं सभी नियम-विधान सांध्य अघ्र्य की तरह ही होते हैं।
व्रती महिलाएं पूर्व की ओर मुंहकर पानी में खड़े होती हैं व समाप्तोपरान्त घाट का पूजन होता है। सूर्योपासना करती हैं। पूजा-अर्चना प्रसाद वितरण पश्चात कच्चे दूध का शरवत पीकर तथा थोड़ा प्रसाद खाकर व्रत का पारण करती हैं।