महासमुन्द

खल्लारी विधायक ने किया मातर महोत्सव का शुभारंभ
26-Oct-2025 5:49 PM
खल्लारी विधायक ने किया मातर महोत्सव का शुभारंभ

मोहंदी और बेलर में हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 26 अक्टूबर। खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने मोहंदी और बेलर में आयोजित मातर महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।

 मोहंदी और बेलर में हर साल की तरह इस साल भी मातर महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप पूजा-अर्चना कर मातर महोत्सव का शुभांरभ किया।

 विधायक श्री यादव ने कहा कि मातर महोत्सव पर्व हमारी लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। यह महोत्सव समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल की परंपराएं हमारी पहचान हैं, जिन्हें सहेजना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है।

 

उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को मातर महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए ग्रामीणों की मांगों पर हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ग्राम मोहंदी में समलिया यादव, खिलावन यादव, दिलीप यादव, विष्णु यादव, रामनाथ यादव, कुंजूलाल यादव, रोहित यादव, भीम यादव, गिरधारी यादव, ओमप्रकाश यादव, लुल चंद यादव, रोमनलाल यादव, टीकम याादव, विष्णु यादव, गोपाल तथा ग्राम बेलर में प्रमुख रूप से ताराचंद, कन्हैया श्रीवास्ताव, ललित चंद्राकर, रामप्रसाद पटेल, ढेलूराम चंद्राकर, ओंकारगिरी गोस्वामी, खेमराज दीवान, चंदूलाल साहू, खिलेश्वर साहू, नीलकंठ यादव, एवन साहू, अरूण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।


अन्य पोस्ट